16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

प्लेसमेंट क्रिकेट क्लब द्वारा किया गया “थुलेंडी प्रीमियम लीग” का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। बछरावां विकासखंड के अन्तर्गत थुलेंडी ग्रामसभा में प्लेसमेंट डे नाईट क्रिकेट क्लब द्वारा थुलेंडी प्रीमियम लीग का आयोजन किया गया। थुलेंडी प्रीमियर लीग का उदघाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान थुलेंडी राजू रायनी व विशिष्ट अथितियों जिला पँचायत सदस्य विनय वर्मा, पत्रकारगण विष्णुकांत श्रीवास्तव, बबलू त्रिवेदी, अमित मिश्रा, अतुल जौहरी सहित राजू पाठक व मुस्ताक रायनी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्धघाटन मैच का मुकाबला सलमान की टीम व कलीम की टीम द्वारा 7 ओवर का खेला गया। जिसमें कलीम की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। सलमान की टीम ने 7 ओवर में 62 रन बनाए। सलमान की टीम के द्वारा दिए गए 63 रन के भारी भरकम स्कोर का पीछा करने उतरी। कलीम की टीम का पहला विकेट 2 रन पर गिरा उसके बाद तू चल मैं आता हूं की तर्ज पर कलीम की पूरी टीम 3 ओवर में 9 रन पर ही आल आउट हो गयी और सलमानी टीम ने 53 रनों से मैच में जीत हासिल की। सलमान की टीम के खिलाड़ी अतीक मंसूरी ने 15 गेंदों में 25 रन की धुँआ धार पारी खेली। उनकी इस पारी के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उद्घघाटन मैच में अंपायरिंग राधेश्याम पाठक व लाला रायनी द्वारा की गई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष गोलू रायनी,आसिफ खान, फ़ुजैल मंसूरी, आमिर खान, उबैद रायनी, पप्पू मंसूरी, फ़ैज़ रायनी, तुफैल मंसूरी, उबैद खान, फ़हद, दिलशाद, रामदेव, आफताब अंसारी, गुड्डू काका, यसीर मंसूरी, वसीक स्टूडियो सहित सैकडो की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest