36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

वृद्धजनों वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु करें आवेदन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 द्वारा स्थापित निःशुल्क वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) पता-आई0टी0आई0 कैम्पस सुरक्षा बैरक निकट हनुमान मन्दिर रायबरेली में सभी आवसीय सुविधाओं से युक्त स्वयं सेवी संस्था जी0पी0एस. फाउण्डेशन के माध्यम से संचालित है, जिसमें निवासरत वृद्धाजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु सुविधायें भी उपलब्ध करायी जाती है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के निराश्रित अथवा परिवार से उपेक्षित महिला व पुरूष हो, ऐसे वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु वृद्धाश्रम अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें, जिससे उनको निःशुल्क सुविधायें प्रदान की जा सकें।

यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest