13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

बकरी चरा रही महिला को कार ने रौंदा ,महिला की मौके पर हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली ।शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तेपुर मोहल्ले में उस समय हड़कम्प मच गया जब बकरी चरा रही महिला को बैक हो रही कार ने कुचल दिया जिसमें महिला की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई ।
मामला बस्तेपुर मोहल्ले के कृषि विभाग कार्यालय के निकट का है जहाँ गोरा बाजार निवासी तकदिरून निशा नामक महिला बकरी चरा रही थी तभी कृषि विभाग के कर्मचारि चंद्र शेखर अपनी कार संख्या up 33 bc 3511 को बैक करने लगे और उनकी कार की चपेट में बकरी चरा रही महिला तकदिरून निशा आ गई जब तक कार चालक कुछ समझता तब तक महिला कार के नीचे आ चुकी थी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना होते ही मौके पर पुलिस ने पहुँच कर कार व चालक को कब्जे में ले लिया है वही म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही पुलिस को परिजनों ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी है जिसपर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest