33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता और परिजनों को मिली फिल्मी अंदाज में फोन पर धमकी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली के अन्तर्गत एक मामला फिल्मी अंदाज मे धमकी देने के बाद फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है। जिसमें पुलिस ने युवक के लापता होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार गदागंज थाना के गांव सहिदलीपुर निवासी धीरज कुमार बीते 14 मार्च 2019 से सदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गया। जिसके बाद लापता युवक के भाई नीरज पुत्र तेजपाल निवासी सहिदलीपुर ने ऊंचाहार कोतवाली मे तहरीर देकर एक मोबाइल नंबर व अज्ञात के खिलाफ भाई धीरज का अपहरण करके फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। जिसमे पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के अधार पर टीपू निवासी सहजादपुर व दो अन्य को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पकडे़ गए आरोपियों को हिरासत में नहीं दिखाया गया था। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिसकी जांच पडताल करने के बाद विधिक कार्यवाही किया जाएगा जल्द मामले के रहस्य का पर्दाफास किया जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest