39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

मास्टर ट्रेनरों को दिया गया ईवीएम, वीवीपैट सामान्य का प्रशिक्षण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी एके वैश्य को निर्देश दिये है कि निर्वाचन में प्रशिक्षण महत्वपूर्ण होता है। कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों को बेहतर प्रशिक्षण दें। जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने विकास भवन के महात्मागांधी सभा में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों के प्रषिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग को भली-भांति समझें क्योकि उन्हें पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देना है। ईवीएम, वीवीपैट एवं सामान्य प्रषिक्षण ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर बेहतर तरीके से दें क्योकि निर्वाचन में सामान्य व ईवीएम, वीवीपैट, सीयू, बीयू प्रषिक्षण महत्वपूर्ण होता है। सामान्य एवं ईवीएम, वीवीपैट प्रषिक्षण को लेने में पूरी तरह से गंभीर व संवेदनषील रहे। प्रषिक्षण में किसी प्रकार की कमी से निर्वाचन में बड़ी चूक होने की सम्भावना बनी रहती है। मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने आये कार्मिकों से कहा कि वे सामान्य व ईवीएम वीवीपैट आदि प्रषिक्षणों को भलीभांति ले, और प्रषिक्षण में महारत हासिल करे। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट प्रषिक्षण सहित समूची मतदान प्रक्रिया से भलीभांति भिज्ञ रहे। ताकि मौके पर किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पडे़।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest