24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में बच्चे को किया गायब,पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। खीरो थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पड़ोसी के बच्चे को खिलाने ले गई महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे को गायब कर दिया,परिजनों को जब शक हुआ तो वह अपने बच्चे को मांगने गये तो उसने कहा कि बच्चा मेरे पास नही है,देखते ही देखते गांव में हंगामा शुरू हो गया अपहरण की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये,गनीमत रही समय रहते पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौप दिया।परिजनों की तहरीर पर महिला को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सेमरी चौकी के जगन्नाथ गंज में उस समय हड़कम्प मच जब गांव निवासी वसीम मोहम्मद के दस माह के बच्चे अहद को पड़ोस में रहने वाली महिला विमला देवी ने बच्चे को रोज की तरह खिलाने ले गई और और संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चा गायब हो गया जब मां सबीना को शक हुआ तो वह अपना बच्चा मांगने गई तो वह महिला साफ साफ मुकर गई उधर घटना को लेकर गांव में हड़कंप मच गया, परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए पुलिस ने नाके बन्दी कर आरोपित महिला व बच्चे को बरामद कर लिया परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है इस संबंध में थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर महिला को पकड़ कर बच्चे को उसके घर वालो के सुपुर्द कर दिया जबकि महिला को जेल भेजा जाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest