27.4 C
Raebareli
Sunday, April 5, 2026

ऊँचाहार में बढ़ा चोरों का आतंक एक साथ तीन दुकानों के शटर काटकर हुई लाखों की चोरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गश्त करने वाली पुलिस की खुली पोल

ऊँचाहार (रायबरेली)। थाना कोतवाली ऊंचाहार के अंतर्गत स्थित सवैया तिराहा में मनोज कुमार मौर्य पुत्र राम प्रताप मौर्य निवासी पूरे चांदन मजरे सवैया राजे की बिसात खाना व ब्यूटी पार्लर की दुकान है जहां बीती रात चोरों ने दुकान का शटर व ताला को काटकर दुकान में रखी 5900 नगदी व लगभग 50000 रुपए का सामान चोरी करके ले गए पीड़ित दुकानदार मनोज मौर्य ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए इसके बाद सुबह लगभग 8:00 बजे किसी ने फोन कर जानकारी दी की दुकान में सटर काटकर चोरी हो गई है पीड़ित भागता भागता दुकान पर पहुंचा दुकान को देख कर उसके होश उड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है और आश्वासन दिया है की चोरों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा लेकिन यह पुलिस का पुराना फंडा है बीते दिनों देना बैंक में भी चोरी हुई थी और देना बैंक की तरफ से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए गए थे लेकिन आज तक चोरों का कोई पता नहीं चल पाया है उधर पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इससे पूर्व में 4 मई 2017 को व 6 मई 2018 को चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी की थी दुकान में चोरी हो जाने से दुकानदार सदमे में इसी तरह बगल में ही स्थित गिरजा शंकर साहू निवासी पूरे डींगूर की साहू मेडिकल स्टोर व मो० जुबैर खान निवासी सवैया हसन की आदिल फुटवेयर के नाम से दुकान सवैया तिराहा में स्थित है इनकी भी दुकान में आगे से सटर काटकर दुकान से चोरों ने हजारों रुपए का सामान व नगदी चोरी की हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest