27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

बैल से टकराई बाइक पत्नी की हुई मौत वही पति गम्भीर रूप से हुआ घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति अचानक सड़क पर आए बैल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के क्षेत्र लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां पर महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीन गंज ग्राम निवासी कमलेश जयसवाल बुधवार को दुर्गागंज ग्राम अपने रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपनी पत्नी कृष्णावती उम्र लगभग 55 वर्ष के साथ गया था, जहां से वापस आते समय देर रात को कुटिया चौराहा के पास अचानक सड़क पर बैल आ जाने से बाइक बैल से टकरा गई, जिससे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और बैल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां पर महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायबरेली से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में घायल महिला कृष्णावती ने दम तोड़ दिया मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest