37.7 C
Raebareli
Sunday, May 24, 2026

भारतीय वायुसेना का बड़ा एक्शन, LoC पार जैश के ठिकानों पर 1000 किलो बम बरसाए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से ये एक्शन किया गया. बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिल लादेन छिपा था. भातरीय वायुसेना का इतना अंदर जाकर कार्रवाई करना बेहद सफल ऑपरेशन माना जा रहा है.

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बेहद बड़ी कार्रवाई की है. वायुसेना ने एलओेसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 10 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह किया है. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए हैं. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सेना को पूरी छूट दी गई है.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में ठिकाने तबाह किए हैं. इसके साथ ही जानकारी मिली है जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है. बता दें कि कल ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने पाकिस्तानी वायुसेना के हेडक्वार्टर का दौरा किया था. बाजवा ने पाक के वायुसेना प्रमुख मुजाहिद अनवर खान से भारत के संभावित एक्शन को लेकर बात की थी.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से ये एक्शन किया गया. बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. एलओसी से बालाकोट की दूरी 88 किलोमीटर है. एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिन लादेन छिपा था. भारतीय वायुसेना का इतना अंदर जाकर कार्रवाई करना बेहद सफल ऑपरेशन माना जा रहा है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest