24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जगतपुर थाना क्षेत्र में युवती की गला रेतकर हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। गांव के बाहर बाग में अज्ञात युवती का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के सरायं श्रीबक्श गांव के बाहर एक बाग में सुबह एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गयी, सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड की पीआरवी व जगतपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दुबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंच कर फाॅरेंसिक टीम से डाक्टर प्रतिभा व अजीत कुमार ने भी घटना से सम्बंधित साक्ष्य एकत्रित किये। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर पान-मसाला से सम्बन्धित सामग्री, शराब की बोतले भी मिली हैं, देखने पर स्पष्ट रूप से प्रतीत हो रहा था कि युवती का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। युवती द्वारा पहने गए कपड़ों के आधार पर लोगों का कहना था कि युवती शायद आसपास में कहीं किसी समारोह में हिस्सा लेने गयी होगी और वहीं से किसी ने उसको बाग में लाकर हत्या कर दी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस के आधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला गला रेतकर हत्या करने का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest