13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

पाकिस्तानी स‍िंगर के गाने पर टी-सीरीज ने ल‍िया एक्शन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

Pulwama terrorist attack म्यूज‍िक कंपनी टीसीरीज ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी स‍िंगर आत‍िफ असलम के गाने बार‍िशें को यूट्यूब पर अनल‍िस्ट कर द‍िया है.

Pulwama terrorist attack पुलवामा में सीआरपीएएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का असर देश भर में नजर आ रहा है. म्यूज‍िक कंपनी टीसीरीज ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तानी स‍िंगर आत‍िफ असलम के गाने बार‍िशें को यूट्यूब पर अनल‍िस्ट कर द‍िया है. इस बात की जानकारी ऑफ‍िश‍ियली नहीं दी गई है लेकिन अनल‍िस्ट टैग यूट्यूब पर नजर आ रहा है.

दरअसल, टीसीरीज ने पाक‍िस्तानी स‍िंगर आत‍िफ असलम के नए स‍िंगल बार‍िशें को यूट्यूब पर 12 फरवरी र‍िलीज किया था. लेकिन पुलवामा में जवानों पर हुए अटैक के दूसरे ही द‍िल टीसीरीज ने यूट्यूब पर गाने को अनल‍िस्ट कर द‍िया है. बता दें कि वीडियो को अनलिस्ट कर दिए जाने के बाद यह यूट्यूब के सर्च रिजल्ट्स में शो नहीं होता है. यूजर इसे तभी देख सकता है जब या तो इसका सीधा लिंक उसके पास हो या फिर वह उस विशिष्ट यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सके.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest