28.2 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सतांव(रायबरेली)। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के सरांय मुबारक गाँव में एक 25 वर्षीय युवक ने चिलवल के पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार(25)पुत्र स्व० रामशरण निवासी पूरे उम्मेद का पुरवा मजरे देदौर की बहन वन्दना की शादी एक वर्ष पूर्व सुधाकर चौधरी निवासी सरांय मुबारक के साथ हुई थी। अनिल पिछले डेढ़ महीने से अपनी बहन के घर पर ही रह रहा था।परिजनों के अनुसार अनिल शराब का आदी हो चुका था जिस वजह से बुधवार की शाम बहन ने उसे डांटा-फटकारा। बहन की फटकार से छुब्ध होकर अनिल ने गुरुवार की सुबह तड़के गाँव के बाहर चिलवल के पेड़ में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होने सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे एस०आई० सन्तोष कुमार ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनुज मौर्य/गौरव अवस्थी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest