15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

चलते-चलते आग का गोला बन गयी छोटा हाथी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगागंज स्थित मिक्सर प्लांट के पास एक चलती गाड़ी में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गंगागंज स्थित मिक्सर प्लांट के पास लखनऊ से रायबरेली जा रही पिकअप डाला (छोटा हाथी) जैसे ही मिक्सर प्लांट के पास पहुंचा अचानक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुई और आग लग गई और वाहन धू-धू कर जलने लगा। वाहन चालक अमरेंद्र फौरन गाड़ी खड़ी कर तुरंत गाड़ी से कूद गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest