27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

युवक का शव मिलने से मचा हडक़ंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के करीब एक 22 वर्षीय युवक की लाश मिलने से खलबली मच गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। पूरे रामनाथ सिंह मजरे दाउदपुर गढ़ी निवासी  बृजेश कुमार पुत्र श्रीराम बीती शाम अपने परिजनों से कहीं को बताकर घर से निकला हुआ था। सुबह उसकी लाश रेलवे स्टेशन के करीब दिखाई दी तो वहां पर लोगों में खलबली मच। लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ज्ञानवती ने बताया कि कल उसके बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है दो भाई पंजाब में भट्टे पर मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं।

रिपोर्ट : मेराज़ अली

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest