25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

भाजपा ने दिलाया महिलाओं को असली सम्मान : दिव्या पांडेय

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) ।भाजपा के कमल शक्ति अभियान के तहत महराजगंज कस्बे में महिला मोर्चा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री दिव्या पांडे एवं विशिष्ट अतिथि मीना पांडे रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश मे भाजपा की सरकार आयी तब से विकास की प्रगति तेजी से बढ़ी है। खासकर महिलाओं का सम्मान दिलाने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। उज्जवला गैस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान भारत, योजना जैसे अनेक कार्य महिलाओं के सम्मान में किए हैं। विशिष्ट अतिथि मीना पांडे ने कहा कि मोदी और योगी सरकार महिलाओं की विशेष चिंता कर रही है और इसी का प्रतिफल है की समाज में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 का नजदीक है। भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियां एक हो गई लेकिन उमड़े हुए जनसैलाब से प्रतीत होता है कि आने वाले समय में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने से कोई भी पार्टियां रोक नहीं सकती। कार्यक्रम का संचालन प्रीति पांडे ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता पासवान, जिलामंत्री सुधा अवस्थी, आशा सिंह, मंडल अध्यक्ष सीमा सिंह, मंडल अध्यक्ष अमावा वंदना सिंह, उपाध्यक्ष सीमा त्रिवेदी, शक्ति वर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : टीपी यादव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest