15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

9 अग्नि पीड़ित परिवारों को मदद देने पहुँची सदर विधायक अदिति सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अपने पिता पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए सदर सीट से विधायक व राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस अदिति सिंह अपनी विधानसभा के पूरे रघुराज मजरे सरायदामू पहुँचकर अग्नि पीड़ित परिवारों की कुशलक्षेम ली। बताते चले कि राही विकास खण्ड के ग्राम पूरे रघुराज मजरे सराय दामू में लगभग 26 घर बिजली की सॉर्ट सर्किट से जल गये, जिसमें रामकिशुन, शोभा देवी, कलावती, चौबेलाल, श्यामलाल, चन्द्रप्रकाश, रामप्यारी, सरजूदेई, कमला देवी आदि 9 परिवारों की पूरी गृहस्ती जल गयी। जिसकी सूचना मिलते ही सदर विधायक, लखनऊ से सीधे पीड़ित परिवारों से मिलने उनके गाँव पहुंची और सहायता राशि प्रदान की।

उन्होंने मौकाए स्थल से सम्बन्धित बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से फ़ोन वार्ता कर पीड़ित परिवारों को अतिशीघ्र क्षतिपूर्ति देने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही उप जिलाधिकारी सदर व खण्ड विकास अधिकारी राही से भी फ़ोन वार्ता कर अतिशीघ्र सरकारी मदद एवं पात्रता के आधार पर उन लोगों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा कि आप सब हमारे परिवार के हिस्से हैं और वह उनके हर सुख-दुःख में उनके साथ हैं साथ ही उन सबको आशवस्त किया कि आगे भी वह हमेशा हर सम्भव मदद करती रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest