23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

70 मरीजों ने कराया कैंसर का परीक्षण

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। सिमहैन्स हॉस्पिटल में स्व. सरला सिंह चौहान की पुण्य तिथि के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर जांच शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, गुडगांव के कैंसर विशेषज्ञ डा. श्याम सिंह विष्ट ने मरीजों को नि:शुल्क देखा एवं उचित सलाह दी। शिविर का उद्घाटन सीडीओ राकेश कुमार शुक्ला ने श्रीगणेश जी की प्रतिमा पर एवं सरला सिंह चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पित कर एवं दीप जलाकर किया। शिविर में लगभग 70 मरीजों को नि:शुल्क देखा गया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके चक, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एआर त्रिपाठी, जिला कमान्डेन्ट अध्यक्ष जीके शुक्ला, निर्मल शुक्ला, राहित सिंह, मेदांता हॉस्पिटल के मैनेजर आभिषेक मिश्रा एंव सिमहैंस हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. मनीष चौहान एवं निदेशिका डॉ. अनामिका चौहान एवं समस्त स्टॉफ  उपस्थित रहा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest