41.5 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। निगोहा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जगदीश पांडे की गठित टीम ने अभियान के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जगदीश पांडे ने बताया कि मुखबिर तंत्र द्वारा सूचना मिली की ग्राम उतरावा मजरा अहिमा खेड़ा मे कच्ची शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर बताए गए स्थान पर पहुंच गई जहां अहिमाखेडा गाँव निवासी रामफेर रावत पुत्र स्व,कल्लू रावत के घर से तीन प्लास्टिक की पिपिया में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 5 कुंतल लहान और शराब बनाने वाली भट्टी को मौके से बरामद किया गया। उसके बाद अभियुक्त से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया तो दिखाने मे नाकामयाब रहा। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि भाई की लड़की की शादी होने वाली है उसी के लिए शराब बेचकर पैसा इकट्ठा कर रहा था। गठित टीम मे उप निरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी उप निरीक्षक कल्लू राम यादव महिला कांस्टेबल सरिता देवी अनिल कुमार अंकुर कुमार व सिपाही सुमित कुमार शामिल रहे।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest