30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहां)। 20 लीटर कच्ची नशीली शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार।

थाना प्रभारी जगदीश पांडेय के मुताबिक क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि निगोहा के मदारी खेड़ा मार्ग पर एक अभियुक्त नशीली शराब के साथ कहीं जाने की फिराक में है। अगर जल्दी किया जाए तो उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची, तो देखा एक संदिग्ध व्यक्ति सामने से आता हुआ दिखाई पड़ा, उसके हाथ में एक प्लास्टिक की पिपिया भी थी । युवक ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में असफल रहा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया टीम द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपना नाम गुड्डू बेड़िया व निवासी करनपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest