31.6 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

ज़हरीले सर्प के काटने से हुई युवक की असमय मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर(रायबरेली) -परशदेपुर चौकी क्षेत्र में विषैले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। परशदेपुर वार्ड नं 5 मोहल्ला कजियाना निवासी मोहम्मद वसीम(28) पुत्र मोहम्मद जलील की रात 11 बजे सांप ने काट लिया।घर वालो ने बताया कि रात लगभग 11 बजे वसीम की आंख खुली तो उसके हाथ पर एक विषैला सांप बैठा हुआ था जिसको उसने झटका दिया तो वो ज़मीन पर गिर गया।लगभग 2 घंटे तक वसीम को पता ही नही चला की उसको सांप ने काटा है लेकिन 2 घंटे बाद जब उसके पेट मे दर्द हुआ तो परिजन उसको लेकर झाड़ फूक कराने के लिए ले गए लेकिन वहां आराम न मिलने पर और सुबह हालत खराब होने पर ज़िला अस्पताल रायबरेली लेकर भागे जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन तब तक ज़हर उसके पूरे बदन में फैल चुका था और इलाज के दौरान युवक की असमय मौत हो गई।युवक की मौत की खबर से परिवार और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

एडवोकेट शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest