36.9 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

सीआरपीएफ की सुरक्षा में पीड़िता के चाचा को भेजा गया तिहाड़ जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उन्नाव रेप केस की पीड़िता के चाचा को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ की सुरक्षा में कल रात लगभग 8:30 बजे तिहाड़ जेल हेतु रवाना किया गया।सीबीआई टीम व सीआरपीएफ की निगरानी में सड़क मार्ग होते हुए तिहाड़ भेज दिया गया।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार जगी और पीड़िता व उसके परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा प्रदान की गई।कोर्ट की फटकार के बाद ही सभी जगहों पर जवान मुस्तैद दिखे,शुक्रवार की सुबह ही जिला जेल सीआरपीएफ के पहरे में हो गयी थी।शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सीआरपीएफ चाचा को लेकर तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गयी।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest