40.4 C
Raebareli
Tuesday, June 30, 2026

संवैधानिक ढंग से राम मंदिर बनवायेगी भाजपा: हीरो बाजपेई

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाना भाजपा के ऐजेंडे में है और हर हालत में मंदिर बनकर रहेगा किंतु संविधान की मर्यादाओं को पालन करते हुए। महा गंठबंधन दिशाहीन व नेतृत्व विहीन है। इससे कभी देश व प्रदेश का भला नहीं हो सकता। यह विचार आज प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किये। श्री बाजपेई ने कहा कि करोडों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक राम का भव्य मंदिर भाजपा सहित सभी सहयोगी दलो के मन और मष्तिष्क में है। भाजपा भी चाहती है कि इस मंदिर का शीघ्र निर्माण किया जा सके। किंतु पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में मंदिर बनने का निश्चित समय बताने में गोलमोल जवाब दिया। भाजपा सरकार की लोकप्रियता से घबराये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंदिर जाना शुरू कर दिया है। श्री बाजपेई ने कहा कि जनेऊ मात्र पहन लेने से कोई ब्राहम्ण नहीं हो जाता। राहुल गांधी पर राफेल डील को लेकर अर्नगल बेबुनियाद आरोप लगाने की बात कहते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। भाजपा पार्टी एक बृहद समुद्र है। इसमें किसी को भी समाहित करने की क्षमता है। बीजेपी कभी सिद्धांतांे के विपरीत कार्य नहीं करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बच्चा पाण्डेय, सुुरेंद्र गुप्ता, कैलाश बाजपेई, हारिओम सिंह, आशीष बाजपेई, सुशील शुक्ला, शिवम गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest