18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

शाम-ए-संगीत में डूबा अग्रवाल सुहृद समाज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अग्रवाल सुहृद समाज की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय फीरोज गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन जी पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष शीलनिधि अग्रवाल ने अपने पुरस्कार वितरित किये। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल और सचिव पवन गुप्ता को अनूप अग्रवाल ने शपथ दिलाई। इसके बाद ऋषि अग्रवाल ने कार्यकारिणी के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। इसके अलावां अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती दीपाली व सचिव प्रिया मुरारका तथा समस्त कार्यकारिणी को पिन पहनाकर शपथ दिलाई गई। इसके बाद शाम-ए-संगीत नव वर्ष का आयोजन हुआ। शुभारम्भ गणेश वन्दना से हुआ। इसके बाद नन्हें मुन्हे बच्चों का समूह नृत्य हुआ जिसमें माधव, आरनव, रितिक, पीहू, एंजिल, साक्षी, रिषिक, वेदान्त दिव्यांषी, सौम्या ने बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रेयांश आक्रेस्ट्रा पार्टी ने कई संगीतमय प्रस्तुतियां दी। न्यू ईयर स्पेशल हाउजी हुई, जिसका संचालन संजय खेतान ने किया। लकी पर्सन नीलांशू अग्रवाल, लकी कपल अनिल गुप्ता व राजरानी गुप्ता व लकी चाइल्ड पीहू को पुरस्कार समाज की तरफ  से दिया गया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest