34.7 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

अधिवक्ताओं ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बार व बेंच में सामंजस्य स्थापित कर अधिकारियों को समय पर न्याय दिलाना अधिवक्ता समाज की पहली प्राथमिकता होती है। यह उद्गार आज महराजगंज तहसील प्रांगण में तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत प्रसाद शुक्ल संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बलवंत प्रसाद शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भानु किशोर त्रिपाठी अध्यक्ष, कमलेश कुमार पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमचंद नाग उपाध्यक्ष, सुखई राजपूत उपाध्यक्ष, नागेन्द्र सिंह महामंत्री, ताहिर हुसैन शाह मंत्री, संजीव कुमार श्रीवास्तव सह मंत्री, रमेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, वीरभान सिंह पुस्तकालय अध्यक्ष, दुष्यंत प्रसाद नवचेतन मीडिया प्रभारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुमित चौरसिया, अरविंद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, हरदेव प्रसाद शुक्ल, राम सजीवन, राजेंद्र प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार यादव, बुगी लाल सहित अनेक अधिवक्ताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।  संचालन युवा अधिवक्ता सरोज गौतम ने किया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest