17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला मय पुलिस बल के साथ वंछित , वारंटी , अभियुक्त हेतु थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की वांछित चल रहा अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र रफीक निवासी ग्राम पखरपुर जनपद बहराइच वर्तमान पता कस्बा व थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ अपने किराये के मकान मे मौजूद है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंचे जहाँ पर उपरोक्त अभियुक्त मौजूद मिला। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज भेज दिया ।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest