40 C
Raebareli
Thursday, April 2, 2026

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इंद्रजीत खेड़ा मऊ के मजरा बक्खा खेडा गांव में मानसिक विक्षिप्त युवक ने लगाई फांसी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम इंद्रजीत खेड़ा मऊ के मजरा बक्खा खेड़ा के विजय कुमार सिंह 37 वर्षीय ने पंखे के कुंडे से चद्दर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों को जैसे ही जानकारी मिली घर में मचा कोहराम जिसको सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

परिजनों के मुताबिक विजय कुमार सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिसके कारण उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया की कई वर्षों से चल रहा था। उसका इलाज जिसके चलते सोमवार देर शाम कमरे में लगे पंखे में चद्दर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest