30.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

मुझे अभिमान है मेरी छोटी बहन ऐश्वर्या सिन्हा पर – अदिति सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव, महिला कांग्रेस अदिति सिंह आज शहर क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी संजय सिन्हा की पुत्री ऐश्वर्या सिन्हा को उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें 12वीं कक्षा की सी.बी.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में दूसरा स्थान लाकर पूरे देश में रायबरेली जनपद का परचम लहराने पर बधाई दी। ऐश्वर्या के परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई देती हुई कहती हैं कि ऐश्वर्या की इस उपलब्धि से उन्हें बहुत ही खुशी हुई है और ईश्वर से कामना करती हूँ कि ऐश्वर्या निरन्तर आगे बढती रहे और ऐसे ही अपने परिजनों व जनपद का नाम रोशन करती रहे। अदिति सिंह ऐश्वर्या से कहती हैं कि आप मेरी छोटी बहन हो और जहाँ भी मेरी जरुरत समझना मैं सदैव आप का सहयोग और साथ देती रहूंगी। सुश्री अदिति सिंह के साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, सभासद रिंकू सिंह, देवान्शी सिंह, राजू सिंह आदि सभी ने ऐश्वर्या को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest