17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

महिला सहित दो की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर करीब 2ः30 बजे बछरावां कस्बे के निकट स्थित ओवर ब्रिज पर बाइक सवार थाना क्षेत्र के ही सब्जी गांव निवासी मोनू (23) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद और बाॅबी (20) पुत्र मल्लू को पीछे से अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां मोनू की मौत हो गई व गंभीर रूप से घायल बाबी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना बीती देर रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के निकट हुई। नंदाखेड़ा निवासी रामलाल अपनी पत्नी चंद्रावती के साथ बाइक से बछरावां से वापस घर जा रहे थे तभी पश्चिम गांव के निकट के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में वह गिर गए और गिरने से उनकी पत्नी चंद्रावती (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। देर रात इलाज के दौरान चंद्रावती की मौत हो गई।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest