16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मनाई गई शहीद वीरा पासी की जयंती

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। अमर शहीद वीरा पासी का जन्म दिवस नगर पंचायत परिसर में मनाया गया। इसके पूर्व लोगों ने अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उल्लेखनीय है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम मे अंग्रेजो से लड़ते हुए वीरा पासी वीर गति को प्राप्त हुए थे। विगत चार पांच वर्षों से पासी विकास संस्थान की ओर से उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि वीरा पासी का जन्म 11 नवंबर 1837 को सरायं दिगोसा गांव में हुआ था। गरीबी के चलते उनका पालन-पोषण सरेनी विधानसभा क्षेत्र के भीरा गोविन्दपुर गांव में हुआ था। उनकी वीरता को देखते हुये शंकरगढ़ स्टेट के राजा राणा बेनीमाधव ने उन्हें अपनी सेना का सेनापति बना दिया था। भीरा गोविन्दपुर में हुई अंग्रेजो से लड़ाई मे अंग्रेजों के छक्के छुडा दिये थे। उनकी बुद्धिमता और वीरता के चलते वे अंग्रेजों की आंख की किरकिरी बन गये थे। अंग्रेजों ने उन पर 50 हजार का ईनाम घोषित कर दिया था। आखिरकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरा पासी अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गये। वास्तव में अमर शहीद वीरा पासी ने 20 वर्ष की अल्पायु में ही देश की स्वाधीनता की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। उनकी कुर्बानी पर पूरे बैसवारा क्षेत्र को गर्व है। उनकी वीरता और भारत की स्वतंत्रता मे योगदान के चलते उनको आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, परमात्मा शरण, प्रमोद कुमार, बाबूलाल पासी, डाॅ. शम्भू दयाल वर्मा, रविनन्दन सिंह चैहान आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest