36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

भेलाई कला विद्यालय मे 15 बार हुई चोरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत भिलाई कला गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए उसमें रखे हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाना मोहनगंज में लिखित दी है। पत्र में बताया गया है कि कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला में स्थित यह 15वीं बार चोरी की घटना हुई है। जिसकी सूचना समय-समय पर कोतवाली मोहनगंज को दी गई परंतु खेद का विषय यह है कि किसी भी चोरी के प्रकरण को न तो गंभीरता से लिया गया। और न ही एक भी चोरी का खुलासा हो सका। लगातार हो रही चोरियों से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालय व स्वयं के पैसों से किसी तरह संसाधनों की व्यवस्था की जाती है। गांव के अराजक तत्व चंद पैसों के लिए विद्यालय व्यवस्था को तहस-नहस कर डालते हैं। विद्यालय में संसाधन व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रख पाना असंभव सा प्रतीत होने लगा है। साथ ही पत्र में यह भी बताया गया है कि विद्यालय से 4 बोरी चावल 2 बोरी गेहूं 40 बोरी खाली 5 लीटर तेल दो बाल्टी 1 भगोना बड़ा एक छोटा साथ ही एक फ्राई दान को चोर उठा ले गए। इस तरह की लगातार विद्यालय में हो रही घटना पर मोहनगंज पुलिस अब तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest