40.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

भाजपा का जोरशोर से चल रहा सदस्यता अभियान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। इन दिनों भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता छतोह ब्लाक को भगवा रंग में रँगने में पूरी ताक़त से जुट गये हैं।

बताते चलें कि केन्द्र में विपक्षी दलों को क्लीनस्वीप करके प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की निगाहें राज्यों में भी अपनी मजबूत सरकार बनाने के लिये आम मतदाताओं पर टिक गई हैं।
लोकसभा निर्वाचन के बाद बूथवार समीक्षा करके उन्हें तीन श्रेणियों में बाँटा गया है।
प्रथम श्रेणी के अच्छे मतों से जीते गये बूथों पर सामान्य कार्यकर्ता, द्वितीय श्रेणी के समान टक्कर देने वालों पर अपेक्षाकृत मजबूत कार्यकर्ता और तीसरी श्रेणी के हारे गये बूथों पर मजबूत और प्रभावशाली कार्यकर्ता को लगाकर क्षेत्र को भगवा रंग में रँग देने की तैयारी की गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर इसी थीम पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र में समाहित छतोह मंडल में यह अभियान पूरे शबाब पर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कमलेश वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष द्वय राधे रमन अग्रहरि और राघवेन्द्र पांडेय , भातीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष मदन तिवारी प्रधान, उपाध्यक्ष चैतन्य सिंह भदौरिया आदि पूरे क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियों, सिद्धान्तों और कन्द्र तथा राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उनसे भाजपा से जुड़ने की मनुहार कर रहे हैं।

इस असरदार पहल से प्रभावित होकर लोग प्रसन्नता पूर्वक भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
सी श्रेणी के बूथ, जैसे भेलिया, अब्दूमऊ, मखदूम पुर, सुजवरिया, भुवालपुर सिसनी आदि, जहाँ लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पडा़ था, भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक त्रिपाठी को सौंपे गये हैं।

उनके सहयोग के लिए बूथ अध्यक्ष श्रीपाल, , नकछेद वर्मा, अवधेश सिंह, सोनेलाल गुप्त तथा समरजीत सरोज को लगाया गया है।

कुल मिलाकर जहाँ अन्य पार्टियों में असमंजस, आवाजाही और हार का ठीकरा दूसरों के सिर पर फोड़ने का माहौल है वहीं भारतीय जनता पार्टी 2022 का चुनाव जीतने की डगर पर आगे बढ़ चली है।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest