17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बेटियां फाउंडेशन ने मिशन एक रुपए का किया शुभारंभ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गरीब बेटियों की शिक्षा का बार उठाएगी बेटियां फाउंडेशन-जिला अध्यक्ष

लखनऊ। बेटियां फाउंडेशन राष्ट्रीय संस्था जो कि लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है, जिसके तहत बेटियां फाउंडेशन ने एक सामाजिक मुहिम मिशन ‘एक रुपए’ का शुभारंभ सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता साध्वी प्रज्ञा भारती गिरी पंछी देवी जी के कर कमलों द्वारा कराया। बेटियां फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष कुसुम लता गुप्ता रेशमा ने बताया कि मिशन ₹1 एक सामाजिक मुहिम है, जिसका उद्देश्य उन बेटियों को शिक्षित करना है जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम प्रखर ने कहा कि मिशन एक रुपए में आप सभी का सहयोग अति आवश्यक है। आप सभी के सहयोग से ही बेटियां फाउंडेशन गरीब एवं असहाय बेटियों को शिक्षा का भार उठा सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक प्रखर बाथम प्रदेश सचिव अमिता मिश्रा, जिला अध्यक्ष रेशमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, जिला सचिव सुनीता गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमन, एकता बंसल, सुधा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सुरेश चंद्र, आनंद अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest