16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र चंदापुर सोलर हाउस के पास दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो युवक हुए घायल हालत गंभीर सीएचसी में कराया गया भर्ती जहाँ से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र ग्राम ज्योना निवासी शिवा(15)पुत्र परिगेश,अमन(14)पुत्र रामदेव एक ही बाइक पर सवार होकर चंदापुर से अपने गाँव ज्योना आ रहे थे।अभी वह चंदापुर सोलर हाउस के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी दोनों बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुँच गए और निजी वाहन से आनन फानन में सीएचसी महराजगंज लेकर पहुँचे जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest