33.9 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में स्वाट प्रभारी हुए घायल, वही मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस ने दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। कोतवाली नगर क्षेत्र के राजघाट के पास हाईवे पर रात्रि में कोतवाली पुलिस गस्त कर रही थी।तभी बाइक सवार दो बदमाश उधर से गुजरे।जब पुलिस को देखा तो वह भागने लगे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वही जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई व दूसरा बदमाश फरार हो गया।मुठभेड़ के दौरान स्वाट प्रभारी राकेश यादव भी घायल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश और स्वाट प्रभारी को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान जितेंद्र सोनी उर्फ बउवा फतेहपुर के रूप में हुई।जो गहरौली प्रधान शिवकरन पर जानलेवा हमले का आरोपी है व पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा घोषित रुपये 25000 का इनामी बदमाश था।घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुई है।इस घायल बदमाश के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest