36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध अग्रेजी शराब किया बरामद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोहनलालगंज पुलिस ने भारी मात्रा मे अंग्रेजी अवैध शराब किया बरामद पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक मय हमराह पुलिस के साथ बाॅस फैक्ट्री के गोदाम के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक बनी रोड से मोहनलालगंज की ओर आता दिखाई पड़ा जिसे रोकने का इशारा किया गया किन्तु वह ट्रक नहीं रुका पुलिस ने ट्रक का पीछा किया ट्रक के पास पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन वह भागने में असफल रहा पुलिस ने दौड़ा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पप्पू पुत्र वीरी सिंह निवासी ग्राम किनांवा थाना ढोलना जिला कांसगंज बताया मौके पर ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर लोहे के 10 कंटेनरो में कुल 473 पेटी करीब 45 सौ लीटर कीमत करीब लगभग 50 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब कि पेटियां बरामद हुई शराब के बारे में पूछने पर ट्रक चालक ने बताया कि यह शराब की फैक्ट्री फरीदाबाद हरियाणा में है जहां से बेचने के लिए बिहार ले जाया जा रहा था पुलिस ट्रक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहन लालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest