37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पुलिस ने दबोचे आधा दर्जन जुआरी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। देर रात कोतवाली क्षेत्र के नवोदय तिराहे स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छह जुआरियों को धर दबोचा व मुकदमा पंजीकृत कर मुचलका पर देर रात छोड़ दिया दिया। बताते चले की क्षेत्र के नवोदय तिराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर आए दिन जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। बीती रात मुखबिर ने कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे को सूचना दी कि क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक लोग देशी शराब की दुकान पर जुआं खेल रहे। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने एसआई सुर्खाब खान, एसआई विभाकर शुक्ला, एसआई अशोक कुमार व पुलिस बल के साथ नवोदय तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर दबिश दी तो छह लोगों को 6290 रुपए के साथ जुआं खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मनोज यादव पुत्र सरजू यादव निवासी ग्राम सोथी, राकेश पुत्र रामदीन निवासी कलंदर गंज, हीरालाल पुत्र रामदास निवासी कलंदर गंज, बंशीलाल पुत्र राम नरेश निवासी कलंदर गंज, सुरेश पुत्र रामधनी निवासी कलंदर गंज, वीरेंद्र पुत्र पितई निवासी कलंदर गंज को जुआं खेलते हुए धर दबोचा तथा छह व्यक्तियों के पास से 4800 रुपए व 52 पत्ते बरामद किया तथा 1490 रुपए तलाशी के दौरान बरामद हुए।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest