35.7 C
Raebareli
Saturday, May 2, 2026

पांच मिनट खत्म होने वाला लालीपाॅप नहीं है सवर्ण आरक्षण : बजृेश पाठक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जिला पंचायत में भाजपा ने आयोजित किया भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह
रायबरेली। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा दी गई सूची के अनुसार पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को शाॅल आदि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। एमएलसी दिनेश सिंह के संयोजन में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश की योगी कैबिनेट के कानून मंत्री मंत्री बृजेश पाठक रहे। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मैं उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता को प्रणाम करता हूं जिनकी बदौलत हम लोग यहां चैन की नींद सो रहे हैं। सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिक व उनके परिजन प्रणम्य में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया जा रहा है। इन सैनिकों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम बदले में उनकी सेवाओं का कर्ज नहीं उतार सकते लेकिन उन्हें सम्मानित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छी पहल है। गठबंधन को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की दृष्टि से आज दुनिया का सबसे बड़ा दल है और इससे व इसके नेताओं से टकराने की क्षमता किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस गठबंधन को भाजपा की शक्ति का पता चल जाएगा। 2019 चुनाव के ठीक पहले सवर्णों को 10 प्रतिषत आरक्षण के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री पाठक ने कहा कि यह सवर्ण आरक्षण वह लालीपाॅप नहीं है जिसे पांच मिनट में खाकर खत्म कर दिया जाता है। संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका यह आरक्षण महामहिम राष्ट्रपति की मुहर के बाद कानूनी रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और उसके बाद से समाज के दबे कुचले सवर्णों के लिए आरक्षण की जरूरत महसूस की जा रही थी जो अपने लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण गरीब सवर्णों के लिए बहुत ही हितकारी है। श्री पाठक ने भी कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी इस आरक्षण को लागू कर दिया जाएगा। कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सैनिकों का सम्मान करने का मौका सौभाग्य से प्राप्त होता है। हम सब बड़े भाग्यशाली हैं कि देश की आन, बान और शान के लिए रात दिन सीमा पर डटे रहने वाले वीर जवानों व उनके परिजनों को सम्मानित करने का अवसर हमें प्राप्त हो रहा है। एमएलसी ने कहा कि रायबरेली वीर प्रसूताओं की माटी है। यहां के वीर सैनिकों ने समय-समय पर देश के लिए अपनी कुर्बानिया दी हैं। चाहे कारगिल का युद्ध हो चाहे चीन का युद्ध इन सबमें रायबरेली के वीर सैनिकों ने भाग लेकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। एमएलसी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित कर हम सब खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि पार्टी ने भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान का निर्णय लेकर एक सराहनीय पहल की है। वह सैनिक जो देश की रक्षा में अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को समर्पित करता है। उसका सम्मान करना हम सबका नैतिक दायित्व है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, संतोष गुप्ता सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest