27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

नवनिर्वाचित व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बग्गा गुट की खीरों इकाई का गठन केबाद चयनित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा रहे। समारोह की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा बक्स सिंह ने की। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ सभी अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि संगठन व एकता में बहुत बड़ा बल होता है। अकेला व्यक्ति हर जगह शोषण का शिकार होता है। संगठन की बदौलत हर व्यापारी शोषण का शिकार नहीं होगा। संगठन को खड़ा करना और उसे अखण्ड बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसलिए सभी व्यापारी एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। बसंत सिंह बग्गा ने व्यापारियों को बताया कि जिन कस्बों या गांवों में व्यापारी संगठित नहीं हैं वहां के व्यापारी प्रशासनिक शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसलिए जो व्यापारी संगठन से नहीं जुड़े हैं वह भी जुडकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। समारोह का संचालन अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष दुर्गा सिंह राठौर, सुनील शुक्ला, अफसर खां, दिलीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विनय जायसवाल, शिवराज वर्मा, रज्जन खान, आदित्य शर्मा धर्मेन्द्र भारती, बबलू शुक्ला, प्रेम गुप्ता, मोहम्मद शफीक, अर्जुन, वाजिद अली, जीत सोनी, महा प्रसाद गुप्ता, अमरेश साहू आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest