18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

धन्यवाद समारोह का किया गया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली डलमऊ में बृहस्पतिवार को डलमऊ कोतवाल श्रीराम द्वारा क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत स्थानीय प्रशासन स्थानीय लोग पत्रकार और स्थानीय संगठन के लोग उपस्थित रहे ।

डलमऊ का ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेला को संपन्न बनाने के लिए पिछले 1 महीने से लगातार नगर पंचायत स्थानीय प्रशासन स्थानीय लोग एवं स्थानीय संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा मेले में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न ना होने पाए इसके लिए दिन रात कार्य किया गया जिसकी वजह से डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेला छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पूर्ण रूप से सफल रहा ।

डलमऊ कार्तिक पूर्णिमा मेले को संपन्न बनाने वाले अधिकारियों नगर पंचायत के कर्मचारियों पत्रकारों स्थानीय लोगों को डलमऊ कोतवाली में धन्यवाद समारोह के माध्यम से लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्ता और जिलाधिकारी सविता यादव क्षेत्राधिकारी आरती साही आइटीबीपी के असिस्टेंट कमिश्नर तहसीलदार पति त्रिपाठी व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल आदि सभी अधिकारियों ने मेला को संपन्न बनाने के लिए सभी को पुष्प देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया।

विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest