28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

देशी कट्टा बरामद कर भेजा जेल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। रात्रि गस्त के दौरान एक युवक पुलिस के हस्थे चढ़ गया जिसके पास एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रात्रि गस्त को निकले कोतवाल लाल चन्द सरोज , दरोगा सुभम व हमराही नीरज व मुकेष को मुरैनी नहर पुल पर एक युवक दिखा जिसके संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी जामा तलाशी ली गयी। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से एक 312 बोर का देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक राहुल सिंह पुत्र शिवमोहन सिंह निवासी मुरैनी बताया गया। कोतवाल लाल चन्द सरोज ने बताया गस्त के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास दो कारतूस व एक असलहा बरामद हुआ, सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest