27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

दुकान में नकब लगाकर चोरी

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली/ऊंचाहार। नगर के रेलवे क्रासिंग के पास एक किराना की दुकान मे रात मे चोरों ने नकब लगाकर हजारो रुपए कीमत का माल पार कर दिया है। मामले की सूचना कोतवाली में दी गयी है। नगर के पूरे इछनी मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार की रेलवे क्रासिंग के पास किराना की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का नजारा देखकर दंग रह गए। दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाई गयी थी।  दुकान से सभी कीमती समान गायब था। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए  मामले की सूचना कोतवाली में दी गयी है। दुकानदार का कहना है कि दुकान से करीब पचास हजार रुपए की कीमत का समान चोर उठा ले गए हैं। कोतवाल धंनजय सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest