22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

तीन शातिर चोर मय माल व शस्त्र के साथ बन्दी।

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। थाना मिल एरिया रायबरेली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।जिसमे 03 अभियुक्त मय अवैध शस्त्र व चोरी के
माल के साथ गिरफ्तार हुए है।गिरफ्तार अभियुक्तो में मोहम्मद अच्छू पुत्र मो.असांर मिस्त्री निवासी बमरौली धूमनगंज जनपद प्रयागराज हाल पता रतापुर थाना मिलएरिया रायबरेली,मोहम्मद समीर पुत्र मो. जमील निवासी बमरौली धूमनगंज जनपद प्रयागराज हाल पता रतापुर थाना मिल एरिया रायबरेली व राहुल कुमार पुत्र गयादीन निवासी मलिकमऊ थाना मिल एरिया रायबरेली।गहनता से पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण मूलतः प्रयागराज के निवासी है और वर्तमान में किराए के मकान में रतापुर में रह रहे हैं जो चोरी करने का ही काम करते हैं जो चोरी करने रायबरेली आते थे व चोरी करने के पश्चात प्रयागराज वापस चले जाते थे व दो-चार दिन बाद फिर वापस आते थे और चोरी करते थे। सभी
प्रगति पुरम नाला के किनारे बाग से गिरफ्तार किया गया है।बरामदगी के तौर पर रुपये 12,000 नकद,01 अदद सोने की अगूठी,04 अदद साडी,04 जोडी चांदी की पायल,02 अदद तमंचा 12 बोर 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यदुनाथ यादव सहित टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest