12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जब स्कूली बच्चों के साथ करी खूब मस्ती

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के महावीर स्टडी स्टेट इंटर कॉलेज महराजगंज में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बाल मेले का आयोजन कर मनाया गया कॉलेज के प्रबंधक व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपाई द्वारा चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ज्ञात हो कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर 1889 को हुआ था बच्चों से अधिक स्नेह और लगन होने के कारण चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्षेत्र के महावीर स्टडी स्टेट इंटर कॉलेज महराजगंज में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कालेज के प्रबंधक व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए बर्गर पानी पुरी पोहा चना भेलपुरी क्रीम रोल के मंचूरियन फ्राइड राइस वेज बिरयानी हरे पॉपकॉर्न समोसे पंजाबी भजिया मद्रासी इटली फिंगर चिप्स फ्रेंच फ्राइस सैंडविच आदि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के 51 स्टाल लगाकर बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों तथा आए हुए अतिथियों ने व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि आधुनिक भारत के निर्माताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान महत्वपूर्ण है इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था पिता पंडित मोतीलाल नेहरू वकील वह माता स्वरूप रानी कुशल धार्मिक विचारों वाली महिला थी 1912 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से बीए तथा बैरिस्टर की डिग्री लेकर भारत वापस लौटे 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड से उन्होंने वकालत छोड़ कर महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई इन्होंने रोलेट एक्ट और प्रिंस आफ वेल्स का विरोध किया 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी गिरफ्तार हुए अंत में प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत एवं हार्दिक अभिवादन किया इस कार्यक्रम में अध्यापकों एवं स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest