33.6 C
Raebareli
Monday, May 18, 2026

अवैध शराब 110 लीटर बरामद पाँच दबोचे गए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के आदेश पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। प्रभारी इंचार्ज केबी सिंह के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया रविवार की रात पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर पाँच लोगों को दबोचा जिनके पास से अवैध शराब बरामद की गई। जिनके खिलाफ दफा 60 के तहत कार्रवाई कि गयी दबोचे गए लोगों के पास से 110लीटर अवैध शराब बरामद की गई। प्रभारी इंचार्ज केबी सिंह ने बताया कि पकडे गए लोगों मे पूरे धौकल मजरे देवगांव निवासी कृष्ण पाल यादव पुत्र सुखराम यादव पूरे गुलाब मजरे सेमरपहा कि महिला माधुरी पत्नी अशोक कुमार माया देवी पत्नी भारत लाल लल्लू उर्फ संतोष पुत्र दया राम कलावती पत्नी रामसेवक पकडे गए सभी लोगों के पास अवैध शराब बरामद हुई। अधीक्षक के आदेश पर प्रभारी इंचार्ज केबी सिंह एसआई अजय यादव एसआई पंचम लाल महराज यादव महिला सिपाही प्रतिभा पाल आदि थे।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest