38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

जब मस्जिद के अंदर सपा नेता के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब मस्जिद के अंदर सपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला हो गया लहूलुहान हालत में सपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,खबर की जानकारी होते ही अस्पताल में पूर्व विधायक सहित सैकड़ों की तादाद में लोगो का जमावड़ा लग गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के फतेहपुर मोहल्ला निवासी जफर अहमद उर्फ मुन्ना नेता सपा नेता हैं मंगलवार की दोपहर वह मोहल्ले की मस्जिद के अंदर लेटे हुए थे इसी दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने उनके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ कातिलाना हमला कर दिया जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर मौके की नजाकत को देखते हुए फरार हो गया,आनन फानन में लहुलुहान हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है वहीं परिजनों का कहना है कि हमला करने वाला युवक पड़ोस का ही रहने वाला आफाक है जो रंगाई पुताई का भी काम करता।सूत्रों की मानें तो हमलावर मंगलवार सुबह से ही लोगों से बेवजह उलझ रहा था और हमला करने का भी प्रयास कर रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी,अंततः वह दोपहर में अपने मंसूबों पर कामयाब हो सका और घटना को अंजाम दे दिया,सवाल यह है कि जब ईश्वर के मंदिर और मस्जिद में भी लोग सुरक्षित नहीं है तो अब कहां सुरक्षा हो सकती है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अफसर खां सहित सैकड़ों की तादाद में लोगों का हुजूम अस्पताल पहुंच गया।खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नही दी थी।

अनुज मौर्य/धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest