41.7 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

चौहान गुट की बिन्दागंज इकाई का गठन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। व्यापारी छोटा हो या बड़ा सभी एक समान है। व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त बातें जगतपुर क्षेत्र के बिंदागंज बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीसी चैहान ने कहीं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) ने जनपद की इकाइयों में बढ़ोतरी करते हुए जगतपुर क्षेत्र के बिंदागंज बाजार उद्योग व्यापार मंडल कमेटी चैहान गुट 63वीं इकाई का गठन किया जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जीसी चैहान की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की साथ ही एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को पदभार देकर शपथ ग्रहण कराया गया। आज बिंदागंज बाजार में अध्यक्ष पद का पदभार त्रिभुवन मौर्य व महामंत्री का पद राम सजीवन यादव को सौपकर पद की बधाई दी गई वहीं दोनों पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को एकजुट करते हुए चैहान गुट से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। बिंदागंज बाजार में जिलाध्यक्ष हरमेंदर सिंह सलूजा के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने पदाधिकारियों स्वागत करते हुए सभी का शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर प्रदेश कमेटी महामंत्री अवतार सिंह मोगा, मंत्री ओम प्रकाश चैबे, मीडिया प्रभारी आदर्श अवस्थी सहित पदभार ग्रहण करने वालों में बिंदागंज बाजार अध्यक्ष त्रिभुवन मौर्य व उपाध्यक्ष विवेक जायसवाल व महामंत्री राम सजीवन यादव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार अग्रहरि, संगठन मंत्री राजेश मोदनवाल के साथ मीडिया प्रभारी विनोद साहू सहित संरक्षक अनुराग जयंत को बनाया गया। मौके पर रोहित कुमार, संदीप कुमार जयसवाल, अर्पित जायसवाल, बद्री प्रसाद यादव, शिव सागर, राम सेवक मौर्य, फूलचंद, सरोज, आशीष अग्रहरी, छोटेलाल मौर्य, मनीष कुुमार अग्रहरी, आशुतोष जयंत, सचिन गुप्ता, रमेश मौर्य, जितेंद्र अग्रहरी, संजीव मौर्य, विमल, गुलाबचंद जायसवाल, राकेश मौर्य, अनुपम सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest