17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (निगोहा) क्षेत्र के नंदौली ग्राम सभा राकेश बहादुर सिंह व पवन कुमार ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर नंदौली ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों मे हेरा फेरी का आरोप लगाया है और उसकी उचित जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर जांच कराने के लिए गुहार लगाई थी । राकेश बहादुर सिंह व पवन कुमार ने आरोप लगाया की 2014 से 2018 के बीच काफी गमन हुआ है , जैसे नाली खड़ंजा, स्ट्रील लाइटें के बारे में जांच कराने की गुहार लगाई थी। यह विकास कार्य 2014 से 2018 के बीच हुए। कार्यों के बारे में जांच कराने हेतु जिला अधिकारी को शपथ पत्र दिया था, उसी की जांच आज करने पहुंचे राजमणि वर्मा और उनके साथ सहायक विकास अधिकारी कमल किशोर वर्मा ने ग्राम पंचायत नंदौली का स्थलीय निरीक्षण किया और नाली खड़ंजा सरकारी हैंडपंपों की जाँच की। उन्होंने कहा कि आज से 3 दिन तक यह जांच चलेगी। अब देखना यह है कि जांच में लगाए गए आरोप सही हैं या बेबुनियाद हैं, अब यह जांच का विषय है।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest