27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, एक की मौत, तीन गंभीर

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच हाईवे पर शनिवार की प्रात: करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर पिकअप सवार चार लोगों में से एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित मनऊखेड़ा मजरे शिवली गांव के समीप स्थित यादव ढाबा के पास की है। बताते हैं कि शनिवार की प्रात: करीब 5:30 बजे बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप संख्या यूपी-78 डीटी-2389 ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर पिकअप सवार तालिब पुत्र यासीन अली निवासी ग्राम फफूंद, थाना फफूंद जनपद औरैया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिकअप सवार सनीश पुत्र राम गुप्ता, विकास शर्मा पुत्र अशोक कुमार, अंकुर पांडेय पुत्र अनिल पांडेय निवासी गण नौबस्ता कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले जाया गया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर घटना के पश्चात चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि घायलों एवं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest