39.9 C
Raebareli
Saturday, May 16, 2026

कोतवाली पुलिस नेअवैध शस्त्र के साथ 15 हजार का इनामिया दबोचा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस को एक और उपलब्धि हासिल हुई हैं ।जब से प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह आये है तब से अब तक दर्जनों खुलासे कर अपने नाम कर लिए है वही सहयोगी एस एस आई संजय सिंह साथ रहकर मार्गदर्शन कर आरोपियों की धरपकड़ कर कई गुडवरकों से कोतवाली में चार चांद लगाने का काम किया है इसी क्रम आज एस आई प्रवीर कुमार गौतम ने अपनी सक्रियता के चलते टीम के साथ एक 15 हजार का इनामिया को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।एक लोक तरफ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जहाँ जिला प्रशासन व्यस्त रहता है वही जिले में अपराधी भी कही कही पर सक्रिय भूमिका निभाने ने सफल नजर आते हैं पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जो बीते कई दिनों से फरार चल रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का नाम भी रखा गया था जिसको पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उप निरीक्षक प्रवीण गौतम मैं हमराही पुलिस टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के संबंध में शांति व्यवस्था व तलाश वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध सिविल लाइंस चौराहे पर खड़े हुए थे तभी मुखबिर की सूचना मिली की गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹15000 का इनामी अभियुक्त फहीम जो फरार चल रहा था मुखबिर ने बताया कि अभी वह अपने घर आया है मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस नगर टीम द्वारा फहीम घर पर घेराबंदी करके पकड़ लिया कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि फहीम पुत्र रहीम निवासी सम्राट नगर गोरा बाजार का जिसकी जामा तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं जिस पर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह उप निरीक्षक प्रवीन गौतम कांस्टेबल राम सजीवन यादव व अन्य टीम मौजूद रही।

अनुज मौर्य/शिवा मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest