27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

आवारा पशु किसानों की सबसे बड़ी समस्या हैं: हाफिज रियाज

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हाफिज रियाज अहमद ने लक्ष्मीगंज, रायपुर, उमरन, उसरैना, कटरा, कमालपुर, गंगेहरा आदि कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिलकर कांग्रेस पार्टी के समर्थन मंे चर्चा की एवं लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि हर गांव में आवारा पशुओं से किसान की सबसे बड़ी समस्या है। आज किसानों की नींद हराम हो गयी है। किसान इसी परेशानी मंे खड़ा सोच रहा है कि अब खेती पूरी तरह से बरबाद हो रही है, तो घर का खर्च कैसे चलेगा? इस भाजपा सरकार ने हम सबका जीना मुश्किल कर दिया है। किसान लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। भाजपा सरकार के सारे वादे सिर्फ हवा-हवाई साबित हुए न महंगाई कम हुई न भ्रष्टाचार कम हुआ, उल्टे बेरोजगारी बढ़ गई। भाजपा सरकार संविधान के अपमान की साजिश कर रही है। मोदी योगी अपने ऐशो अराम में मस्त है। जनता परेशान है। निश्चित ही 2019 में काग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मो. शफीक, अफरोज खान, आयाज अहमद, राम लोचन पटेल, शिवलाल, मो. अकील घोषी, मुख्तार अहमद, यार मोहम्मद, इरशाद अहमद, अब्दुल हफीज, मो. असलम आदि प्रमुख रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest